रांची, फरवरी 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक, बीआईटी मेसरा के दो-दिवसीय 17वें वार्षिक एथलेटिक मीट का शुक्रवार को शानदार आगाज हुआ। निदेशक डॉ. विजयालक्ष्मी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना पर जोर दिया। उद्घाटन सत्र में जवाहर नवोदय विद्यालय, मेसरा की छात्राओं की टीम द्वारा प्रस्तुत आकर्षक बैंड मुख्य आकर्षण रहा। प्रतियोगिता के विभिन्न इवेंट्स में संस्थान के 150 से अधिक छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन आयोजित प्रतिस्पर्द्धाओं के बालक वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोला फेंक में विशाल सोय, चक्का फेंक में जयदीप कुमार मेहता, ऊंची कूद में सागर केरकेट्टा और 800 मीटर दौड़ में बिपिन ओरांव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, बालिका वर्ग में उषा किरण कुजूर ने अपनी प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.