आगरा, जनवरी 3 -- 17वीं यूपी स्टेट पंजा कुश्ती चैम्पियनशिप का शनिवार को आगरा पब्लिक स्कूल के मैदान पर भव्य उद्घाटन हुआ। उद्घाटन पर 17 जिलों की टीमों ने मार्चपास्ट कर मुख्य अतिथि ऋषि शर्मा व विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री डॉ. रामबाबू हरित को सलामी दी। मार्चपास्ट में आगरा का दल सबसे बड़ा और मथुरा का दल सबसे छोटा रहा। आजमगढ़, लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, बलिया, प्रयागराज, हरदोई, फिरोजाबाद, बुलंदशहर व यूपी पुलिस की टीमें भी शामिल हुईं। आधा दर्जन दिव्यांग खिलाड़ी भी मार्चपास्ट में शामिल रहे। कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.