सिमडेगा, दिसम्बर 13 -- केरसई, प्रतिनिधि। प्रखंड बासेन में गोंडवाना आदिवासी कल्याण एवं विकास मंच सिमडेगा के तत्वावधान में 17वां गोंडवाना शेर शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक बालक,बालिका खेल महोत्सव शुरु हुआ। उद्घाटन मैच फरसापानी और चापाबारी के बीच खेला गया। जिसमें फरसापानी की टीम ने चापाबारी को 1-0 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर बालसिंह प्रधान उपस्थित थे। मौके पर गोंडवाना आदिवासी कल्याण एवं विकास मंच के अध्यक्ष रामचंद्र मांझी, खेल मंत्री भुनेश्वर बेसरा ने संबोधित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...