अल्मोड़ा, फरवरी 24 -- पुलिस का जगह-जगह सत्यापन अभियान जारी है। इसके तहत थाना-चौकी पुलिस की ओर से जगह-जगह बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की जांच की। इस दौरान 169 बाहरी लोगों के सत्यापन किए गए। साथ ही दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने पर 45 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई। एसएसपी चंद्रशेखर आर गोडके ने बताया कि पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...