अलीगढ़, जनवरी 7 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। विद्युत बिल राहत योजना के पहले चरण में उपभोक्ताओं ने उम्मीद से कहीं अधिक उत्साह दिखाया। लंबे समय से बकाया बिजली बिलों से जूझ रहे उपभोक्ताओं के लिए शुरू की गई इस योजना के पहले चरण में 34,500 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया। इनमें 22,418 उपभोक्ताओं ने निर्धारित शर्तों के अनुसार 22 करोड़ रुपये भुगतान कर योजना का सीधा लाभ उठाया। योजना के तहत चिह्नित 1,07,202 उपभोक्ताओं में 34,500 ने पंजीकरण कराया था। 22,418 उपभोक्ताओं ने बकाया बिल चुका दिया। इन उपभोक्ताओं के बकाया बिलों पर लगे विलंब अधिभार (एलपीएससी) में छूट दी गई, जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिली। वहीं, विभाग को भी बड़ी राहत मिली है। कुल 190 करोड़ रुपये के बकाया में से 22 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि की वसूली पहले चरण में ही हो चुकी है। 168 करोड़ की वसू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.