गोरखपुर, जून 26 -- गोरखपुर। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के युवक-युवतियों की शादी के लिए प्रदेश सरकार आर्थिक सहयोग प्रदान करेगी। समाज कल्याण विभाग की ओर से जिले के 1677 लाभार्थियों को व्यक्तिगत शादी अनुदान योजना का लाभ दिया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि सामान्य और अनुसूचित जाति के पात्र लाभार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। व्यक्तिगत शादी अनुदान योजना के तहत गोरखपुर में कुल 1677 लोगों को अनुदान उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2024-25 में अनुसूचित जाति के लिए 226 और सामान्य वर्ग के लिए 110 का लक्ष्य तय था, जिसके अनुपात में सामान्य वर्ग के 30 और अनुसूचित जाति 85 आवेदकों को लाभ दिया गया। वित्तीय वर्ष 2025 -26 में अनुसूचित जाति के लिए 1125 और सामान्य वर्ग के लिए 552 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.