अररिया, दिसम्बर 12 -- जोकीहाट (एस)। जोकीहाट थाना पुलिस ने अररिया- बहादुरगंज एनएच 327ई में गश्ती के दौरान दो अलग-अलग वाहनों से कुल मिलाकर 167.76 लीटर विदेशी शराब बरामद जब्त किया। इसके साथ ही पुलिस ने एक बालक सहित तीन आरोपियों के भी गिरफ्तार किया। गश्ती दल का नेतृतव पुअनि बसंत कुमार सिंह कर रहे थे। गश्ती पुलिस ने बकरा पुलिया के पास एक टेम्पो से 86.85 लीटर विदेशी शराब जब्त किया। पुलिस ने मौके पर ही पूर्णिया जिले के धमदाहा निवासी आदर्श कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ ही उनके साथ मौजूद 15 वर्षीय एक किशोर को पुलिस संरक्षण में ले लिया। वहीं रानी चौक के पास तिपहिया वाहन से 80.91 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। पुलिस ने वाहन चालक कटिहार जिले शंभू पासवान को भी गिरफ्तार कर लिया। जोकीहाट थाना के थानेदार राजीव कुमार झा ने बताया कि दो आरोपियों को पूछत...