बदायूं, दिसम्बर 20 -- बिल्सी। नगर के अलावा क्षेत्र के नागरझूना, सैदपुर, वजीरंगज उपकेंद्रों पर संचालित बिजली बिल राहत योजना कैंप में 167 लोगों ने पंजीकरण कराया। शिविर में लगभग 14.85 लाख रुपये जमा किए गए हैं। एसडीओ जयप्रकाश राजपूत ने शिविरों का निरीक्षण किया और मौके पर मिले उपभोक्ताओं को योजना के लाभों को विस्तार से समझाया। कहा कि योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने के लिए लोग 31 दिसंबर तक अपना पंजीकरण कराकर लाभ ले सकते है। अवर अभियंता गजेंद्र पाल सिंह, उमाशंकर, रामस्वरुप, मनोज कुमार, राजेश कुमार, सूरज पटेल सहित बिजली विभाग के अन्य कर्मचारी एवं अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.