गौरीगंज, जनवरी 7 -- भादर। संवाददाता नवआरक्षी प्रशिक्षण केन्द्र सीआरपीएफ त्रिसुंडी में बुधवार को 16वें बैच के 1660 नवआरक्षियों का अंतिम रिहर्सल दीक्षांत परेड समारोह सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण केन्द्र में आयोजित इस रिहर्सल के दौरान नवआरक्षियों में अनुशासन, जोश और आत्मविश्वास साफ झलकता नजर आया। परेड समारोह के मुख्य अतिथि डीआईजी सीआरपीएफ प्रशिक्षण महानिदेशालय नई दिल्ली बल्लभ चन्द्र शर्मा ने परेड की सलामी ली। बताया गया कि 44 सप्ताह के बुनियादी प्रशिक्षण के दौरान नवआरक्षियों को बल के अनुशासन के साथ सहनशक्ति प्रशिक्षण, युद्ध अवरोध एवं प्रहार, निहत्थी लड़ाई, हथियारों के साथ और बिना हथियार की कवायद, विभिन्न हथियारों, गोला-बारूद और जीपीएस का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। नवआरक्षियों को चार सप्ताह का कठिन जंगल प्रशिक्षण, एक सप्ताह का जंगल सर्वाइवल प्रशिक्षण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.