देवघर, अप्रैल 4 -- सारवां। समाज कल्याण विभाग की ओर से बेहतर कार्य के लिए स्मार्ट फोन का वितरण शुक्रवार को आंगनबाड़ी सेविकाओ के बीच बीडीओ रजनीश कुमार, पर्यवेक्षिका स्नेहलता द्वारा किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए बीडीओ रजनीश कुमार द्वारा बताया गया कि कुल 166 सेविका और 3 सुपरवाइजर के बीच स्मार्ट फोन का वितरण किया गया है। बीडीओ ने सभी सेविकाओ को लगन के साथ सेंटर संचालन व महत्वाकांक्षी योजनाओ का कार्य सुचारू रूप से करने की सलाह दी। इस अवसर पर कर्मी प्रणव कुमार सहित सेविका उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.