गाजीपुर, दिसम्बर 14 -- गाजीपुर, संवाददाता। ठंड बढ़ते ही सर्दी, जुखाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गयी है। सीएचसी पीएचसी पर रविवार को आयोजित आरोग्य मेला में मरीजों के सेहत की जांच करते हुए नि:शुल्क दवाएं दी। इसमें कुल 1654 मरीजों को लाभ मिला। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला में करीब 32 चिकित्सक और 69 पैरामेडिकल स्टाफ ने ड्यूटी करते हुए मरीजों के सेहत की जांच कर दवाएं दी। इसमें 598 पुरुषों, 381 महिलाओं और 484 बच्चों का निशुल्क उपचार किया। बुखार के 59, चर्म रोग के 23, दमा के 290, मधुमेह रोग के 173, नेत्र रोग के 23, उच्च रक्तचाप के 58 मरीज रहे। बुखार को लेकर 35 मरीजों की मलेरिया और 14 रोगियों की डेंगू की जांच की गई। जिसमें सभी की रिपोर्ट नकारात्मक रही। एसीएमओ डा. मनोज कुमार सहित अन्य ने सीएचसी पीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेला का निरीक्षण कि...