सुपौल, अक्टूबर 4 -- सुपौल के त्रिवेणीगंज पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई में शराब लदा पिकअप वैन जब्त किया है, जबकि मौके से एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। मामले में त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विभाष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि तस्करों द्वारा भारी मात्रा में शराब की खेप लाई जा रही है। इसी सूचना पर त्रिवेणीगंज एसचओ के नेतृत्व में टीम का गठन कर नाकाबंदी की गई। लतौना मिशन के पास पुलिस को सक्रिय देख तस्कर पिकअप वाहन को तेज रफ्तार से भागने लगा। पुलिस से बचने के लिए पिकअप अनियंत्रित होकर झाड़ी में सड़क किनारे झाड़ी में घुस गया। इसके बाद जवानों ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पिकअप वान से 61 बोरा में पैक किया हुआ 5490 बोतल यानि 1647 लीटर नेपाली सोफिया शराब बरामद हुआ। साथ ही प्रतापगंज के श्रीपुर वार्ड का तस्कर राजेन्द्र शर्मा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.