पटना, जनवरी 27 -- राज्य के 16 हजार 408 मध्य विद्यालयों को मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत प्रति मध्य विद्यालय 20 हजार रुपये दिये गए हैं। इसके लिए 32 करोड़ 81 लाख 60 हजार रुपये जारी किए गए हैं। जिन मध्य विद्यालयों को राशि दी गयी है, उनमें राजकीय, राजकीयकृत और गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) मध्य विद्यालय हैं। मुख्यमंत्री भ्रमण योजना का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को राज्य के ऐतिहासिक स्थलों, संग्रहालयों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण करा उनके शैक्षणिक ज्ञान के दायरे को बढ़ाना है। पीएम श्री योजना के तहत मध्य विद्यालयों को उच्च विद्यालय में मर्ज किया गया है। इससे मध्य विद्यालयों की संख्या में कमी आयी है। राज्य में 28 हजार 908 मध्य विद्यालय हैं। इनमें 28 हजार 816 सरकारी एवं 92 गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.