धनबाद, फरवरी 3 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत हेल्थ केयर सेवाओं को डिजिटल रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से सोमवार को धनबाद सदर अस्पताल परिसर स्थित सभाकक्ष में दवा व्यवसायियों के लिए हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्रेशन (एचएफआर) का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें जिले के 163 दवा दुकानदारों ने भाग लिया। एबीडीएम धनबाद की ऋषिका सिन्हा ने दवा व्यवसायियों को एचएफआर की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्रेशन आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत अस्पतालों, क्लीनिकों, लैब और औषधि विक्रय संस्थानों को डिजिटल रूप से सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया है। इसके तहत आधिकारिक फैसिलिटी पोर्टल पर जाकर आधार या मोबाइल नंबर के माध्यम से हेल्थकेयर प्रोफेशनल आईडी (एचपीआईडी) बनाई जाती है। इसके बाद संस्था से संबंधित जानक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.