भागलपुर, अक्टूबर 7 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बाढ़ का पानी कम होते ही कोसी व गंगानदी के किनारे गरुड़ों का झुंड इन दिनों काफी संख्या में दिखाई देने लगे हैं। वहीं कोसी नदी के किनारे कदवा दियारा पंचायत व कदवा खैरपुर पंचायत के तीन दर्जन से अधिक टोले मोहल्ले के पेड़ों पर घोंसला तैयार कर रहे हैं। अक्टूबर में ही मादा गरुड़ इन तैयार नए घोंसले में अंडे देना शुरू करेंगी। वहीं इन अंडों से दिसंबर में चूजे निकलने लगेंगे। गरुड़ के जोड़े इन चूजों की देखभाल अगले साल मार्च व अप्रैल तक करेंगे। तब चूजे बड़े होकर घोंसला छोड़कर उड़ जाएंगे। गरुड़ विशेषज्ञ और मंदार नेचर क्लब के संस्थापक अरविंद मिश्रा ने बताया कि बीते वर्ष की तरह इस बार भी गरुड़ के करीब 160 के घोंसला तैयार हो सकते हैं। घोसले तैयार करने के लिए कदंब व पीपल के पेड़ इनकी पहली पसंद है। घोंसला बनाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.