प्रयागराज, अक्टूबर 14 -- प्रयागराज, अभिषेक मिश्र। नैनी को शहर से जोड़ने के लिए अब रेलवे और सड़क के पुल एक के ऊपर एक होकर बनेंगे। एक ही पुल पर रेलगाड़ी गुजरेगी और उसी पर दो पहिया-चार पहिया और अन्य वाहन भी चलेंगे। पुराने यमुना ब्रिज की तर्ज पर इसके निर्माण पर रेलवे और प्रशासन में सहमति बन गई है। इसका लाभ यह होगा कि यह पुल किफायती होगा। मुगलसराय से कानपुर के बीच तीसरी लाइन के विस्तार में प्रयागराज में रेलवे की ओर से एक यमुना पुल प्रस्तावित है। जबकि महाकुम्भ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट ने यमुना पर एक सड़क के पुल को मंजूरी दी हुई है। केंद्र सरकार से प्राप्त गाइडलाइन में कहा गया है कि जहां पर केंद्र व राज्य सरकार दोनों की परियोजनाएं एक जैसी हों और एक साथ चलें, उसे ऐसे बनाया जाए कि आम जनमानस को कम से कम परेशानी हो। पुल के निर्माण म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.