रुद्रपुर, फरवरी 15 -- सितारगंज। पुलिस को देख 160 पाउच कच्ची शराब छोड़ आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने उसकी बाइक जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। शनिवार को गांव पंडरी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर बताया कि गांव बलुआटोला में नदी किनारे बांध के पास अवैध कच्ची शराब के पाउच के साथ एक बाइक को पकड़ा है। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी बाइक व शराब छोड़ फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक और 160 पाउच कच्ची शराब को कब्जे में लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...