कोडरमा, अप्रैल 5 -- झुमरी तिलैया,निज प्रतिनिधि। पूर्व-मध्य रेल द्वारा मिशन रफ्तार के तहत 4 अप्रैल को महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह के नेतृत्व में 412 किमी लंबे ग्रैंडकॉर्ड रेलखंड के पं.दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से प्रधान खांटा जंक्शन तक व वापसी में प्रधान खांटा से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं तक अप व डाउन लाईन पर अधिकतम 160 किमी प्रति घंटे तक की गति के साथ स्पेशल ट्रेन द्वारा स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक किया गया। यह पूर्व-मध्य रेल के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस स्पीड ट्रायल के सफलापूर्वक संपन्न होने के साथ ही पूर्व मध्य रेल की उपलब्धियों में एक और अध्याय जुड़ गया है। इसी कड़ी में प्रमुख रेलमार्गों पर ट्रेनों की रफ्तार 160 किलोमीटर प्रतिघंटा करने के उद्देश्य से रेलवे ट्रैक के दोनों किनारे सुरक्षा बाड़ लगाए जा रहे हैं । इसके तहत बिहार, झारखंड व उत्तर प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.