लखनऊ, फरवरी 5 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता नगर निगम के नए मुख्यालय के निर्माण का काम शुरू हो गया है। इसे गोमतीनगर स्थित केंद्रीय कार्यशाला परिसर की जमीन पर बनाया जा रहा है। लोकभवन की तर्ज पर इसे बनाया जाना है। गुरुवार को आरआर वर्कशाप में तोड़फोड़ शुरू हो गयी। जल्द ही आरआर कार्यशाला को जियामऊ के पास शिफ्ट किया जाएगा। यह चार मंजिला मुख्यालय हाईटेक सुविधाओं से लैस होगा। करीब 160 करोड़ की लागत से इसका निर्माण सीएंडडीएस कर रहा है। जिस तरह राजधानी को निखारा जा रहा है, उसी तर्ज पर नया भवन भी भव्य होगा। नगर निगम के मुख्य अभियन्ता महेश वर्मा ने बताया कि इसका निर्माण 16 महीने में पूरा होगा। यह होगी खूबी भूतल - पार्किंग में 290 वाहन खड़े करने की क्षमता होगी। - पार्षद और सार्वजनिक प्रवेश लॉबी होगी। - कैश काउंटर, मृत्यु-जन्म प्रमाणपत्र, काउंटर, किराया व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.