सिद्धार्थ, दिसम्बर 23 -- इटवा,सिद्धार्थनगर। इटवा विद्युत उपकेन्द्र कार्यालय में सोमवार को बिजली बिल राहत योजना के तहत बकाया बिजली बिलों में छूट का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में महिला और पुरुष उपभोक्ता अपने बिजली बिलों का भुगतान करने के लिए काउंटर पर पहुंचे। इस दौरान कुल 17 लाख रुपये का राजस्व जमा हुआ, जबकि 160 उपभोक्ताओं ने योजना के लिए पंजीकरण कराया। विद्युत विभाग द्वारा प्रदेश सरकार के निर्देश पर शुरू की गई इस योजना का पहला चरण उपभोक्ताओं के लिए राहत लेकर आया है। योजना के तहत पुराने बकाया बिलों पर छूट दी जा रही है, जिससे उपभोक्ता आसानी से अपना बकाया निस्तारित कर सकें। यही कारण रहा कि सुबह से ही कार्यालय परिसर में लोगों की कतारें लग रही हैं। विद्युत उपकेन्द्र के एसडीओ विवेक कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.