समस्तीपुर, सितम्बर 13 -- पूसा। उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक मध्यम बादल रह सकते हैं। इस दौरान मानसून के सक्रिय होने से उत्तर बिहार के अधिकतर जिलों के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 16-17 सितम्बर को मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सिवान, गोपालगंज, सीतामढ़ी, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों के अनेक स्थानों पर मध्यम से थोड़ा अधिक वर्षा होने का अनुमान है। इन जिलों के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताया है। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 17 सितम्बर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में औसतन 5 से 10 किमी प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चल सकती है। पूर्वानुमान की अवधि में सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.