अलीगढ़, फरवरी 2 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय बजट में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। उनके उत्पाद की बिक्री के लिए केंद्र सरकार ने शी मार्ट खोलने के निर्देश दिए हैं। शी मार्ट में आसानी से अपने उत्पाद बेच पाएंगी। इससे उनकी आय बढ़ेगी और लखपति होने की उम्मीद साकार रूप लेगी। जनपद में 16 हजार से अधिक महिलाओं के स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। इससे करीब 1.80 लाख से अधिक महिलाएं जुड़ी हुई हैं। खैर, टप्पल, जट्टारी, इगलास, गोंडा, अतरौली, गभाना, चंडौस, जवां समेत अन्य स्थानों पर महिलाओं के स्वयं सहायता समूह चल रहे हैं। केंद्र सरकार ने बजट में इनकी आमदनी व मार्केट प्लेस मुहैया कराने के मकसद से शी मार्ट जोड़ने का प्रावधान किया है। इससे महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पाद सीधे बिक सकेंगे। इन उत्पादों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.