बदायूं, फरवरी 12 -- बदायूं। जनपद में सरकार मीजिल्स रूबेला उन्मूलन के लिये प्रतिबद्ध है। इसका टीकाकरण नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत कराया जाता है। इसके लिए एमआर अभियान जिले में चलाया जायेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी तैयारियां हो गई हैं। एएनएनम सहित टीम के साथ बैठकें भी हो गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में एमआर का अभियान 16 फरवरी से शुरू होगा जो 27 फरवरी तक चलेगा। जिसमें चार से छह बिना आरआई दिनों (बुधवार/शनिवार एवं रविवार को छोड़कर) में टीकाकरण किया जाना है। इस अभियान को लेकर जिले के सभी सरकारी/प्राइवेट शिक्षण संस्थानों (स्कूल, मदरसे इत्यादि) में अध्ययनरत कक्षा एक से पांच तक के सभी बच्चों को एमआर वैक्सीन की डोज से आच्छादित किया जायेगा। सभी विद्यालयों/मदरसों के प्रधानाध्यापक/प्रबंधक एवं बीईओ, सीडीपीओ अन्य संबधित को स्कू...