पीलीभीत, दिसम्बर 15 -- श्री राधा माधव संर्कीतन मंडल की तरफ से 16 से 24 दिसंबर के बीच रसोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें श्रीमद भागवत महापुराण कथा और श्री राधा कृष्ण रास उत्सव का आयोजन होगा। संर्कीतन मंडल के दीपक गोयल ने बताया कि 17 दिसंबर को कलश यात्रा निकाली जाएगी। 24 दिसंबर को जन कल्याण के लिए रक्तदान शिविर होगा। पूरी कार्ययोजना बनाने के लिए आवश्कय बैठक में तमाम निर्णय लेकर दायित्व तय किए गए। इस दौरान विश्वनाथ चंद्रा, अतुल अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, प्रणव शास्त्री, अवधेश अग्रवाल, पंकज रस्तोगी, नीरज रस्तोगी, शिवम अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, अर्पित शुक्ला आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...