पटना, दिसम्बर 12 -- यातायात नियम की जानकारी नहीं है पर दो और चारपहिया वाहन चला रहे हैं। पटना जिला परिवहन कार्यालय के मुताबिक 16 से 20 साल तक के 90 फीसदी युवा को यातायात नियम की जानकारी नहीं है, लेकिन इसमें 70 फीसदी ऐसे किशोर हैं जो हर दिन शहर में बाइक चला रहे हैं। किशोरों से जब सड़क सुरक्षा के बारे में पूछा गया तो लगभग सभी ने हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाने तक की बात ही कही। इसके अलावा कुछ ने चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने को भी सड़क सुरक्षा का हिस्सा बताया। जिला परिवहन कार्यालय ने अक्तूबर में जिले के चार सौ स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थानों के चार लाख किशोरों से सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी मांगी थी। इसके लिए उनसे अलग-अलग बिन्दुओं पर 20 प्रश्न पूछे गए। इसमें 90 फीसदी किशोरों ने पांच प्रश्नों के उत्तर भी नहीं दिए। पांच फीसदी ने केवल दस प्र...