गोपालगंज, फरवरी 19 -- गोपालगंज, नगर प्रतिनिधि। संस्कृत उच्च विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड ने मध्यमा परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह परीक्षा 16 मार्च 2026 से 19 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही बोर्ड ने सभी संबंधित संस्कृत उच्च विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, अभिभावकों, परीक्षार्थियों, जिला शिक्षा पदाधिकारियों एवं जिला प्रशासन को परीक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया है। बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली पूर्वाह्न 09:45 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 01:45 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पंजीयन पत्र-सह-प्रवेश पत्र एवं प्रायोगिक सामग्री का वितरण 10 एवं 11 मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.