आजमगढ़, जनवरी 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। महाराज सुहेलदेव विश्वविद्यालय परिसर के प्रशासनिक भवन में वार्षिक युवा खेल महोत्सव 2026 के आयोजन को लेकर बैठक हुई। इस दौरान युवा खेल महोत्सव का नाम 'खेल उमंग' रखा गया। कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय में स्थायी रनिंग ट्राफी बनाने के प्रस्ताव पर सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से खेल उमंग 2026 आयोजित करने की तिथि 16 से 18 मार्च तय की गई है। उन्होंने समिति के सदस्यों को निर्देश देते हुए कहा कि खेल से संबंधित नियम स्पष्ट हों, जिससे किसी भी विपरीत परिस्थिति में विवाद का निपटारा किया जा सके। आठ से अधिक टीम प्रतिभागी होने पर आजमगढ़ एवं मऊ के एडेड महाविद्यालयों को नोडल केंद्र बनाकर प्रतियोगिताएं संपन्न कराई जाएगी। बैठक में खेल सचिव प्रभारी प्रो. प्रशांत राय, प्रो. अमरजीत, डॉ. हरिलाल, प्रो.अभिमन्...