मोतिहारी, दिसम्बर 12 -- मोतिहारी। खरमास 16 दिसम्बर मंगलवार को दिन में 01.24 बजे से आरंभ होने के कारण आगामी चौदह जनवरी तक शहनाईयों की गूंज जिले की फिजाओं में सुनाई नहीं देगी। महावीर व अन्नपूर्णा पंचांगों के अनुसार मूल नक्षत्र व धनु राशि की सूर्य संक्रांति 16 दिसम्बर मंगलवार को दिन में 01:24 बजे से होगी। अर्थात् भगवान सूर्य धनु राशि में प्रवेश कर जायेंगे और इसी के साथ खरमास प्रारंभ हो जाएगा। खरमास की अवधि में पूजा-पाठ, ग्रह शान्ति आदि अनुष्ठान वर्जित नहीं है। उक्त जानकारी आर्षविद्या शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान-वेद विद्यालय के प्राचार्य सुशील कुमार पाण्डेय ने दी। उन्होंने बताया कि खरमास की समाप्ति 14 जनवरी बुधवार को रात्रि 09:19 बजे मकर राशि की सूर्य संक्रांति के साथ होगी। अर्थात् भगवान सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर जायेंगे। चूंकि संक्रांति 14 ज...