मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2026 के लिए 16 से अधिक केंद्रों पर बेंच-डेस्क की कमी है। किसी केंद्र पर 50 तो कहीं 100 बच्चों के लिए बेंच डेस्क कम पड़ रहे हैं। बुधवार को परीक्षा को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में केन्द्राधीक्षकों ने इन समस्याओं और जरूरतों को सामने रखा। चैपमैन स्कूल में शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित बैठक में दोनों परीक्षाओं के 100 केन्द्राधीक्षक शामिल हुए। दो चरण में समीक्षा हुई। पहले चरण में इंटर और दूसरे चरण में मैट्रिक के केन्द्रों की समीक्षा की गई। केन्द्राधीक्षकों से केन्द्र की भौतिक जांच रिपोर्ट मांगी गई थी। इसमें लगभग एक दर्जन स्कूल ऐसे रहे जो सभी तरह की जानकारी नहीं दे पाए। समीक्षा कर रहे डीपीओ अमित कुमार ने इन सभी सीएस को दो दिनों का समय दिया। कई अनुदानित कॉलेज लंबे समय से ...