बागेश्वर, फरवरी 10 -- बागेश्वर। 16 सूत्रीय मांगों को लेकर भैरूचौबट्टा क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य हेमलता ने मंगलवार को ग्रामीणों के साथ जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने क्षेत्र की दस ग्राम पंचायतों में शीघ्र विकास कार्य शुरू किए जाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान हेमलता ने कहा कि खुनौली गांव में विकास कार्यों के लिए दस नाली भूमि दान देने के बावजूद आज तक कोई ठोस कार्य नहीं हो पाया है। इसके चलते गांव विकास की दौड़ में लगातार पिछड़ता जा रहा है। उन्होंने बताया कि खुनौली गांव को आदर्श अटल गांव घोषित किया गया है, लेकिन मूलभूत सुविधाओं के अभाव में गांव से लगातार पलायन हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...