बलिया, अक्टूबर 20 -- यूपी के बलिया 16 साल के लड़के पर 17 साल की लड़की का अपहरण करने का आरोप लगा है। दोनों एक साथ एक ही कोचिंग में पढ़ते हैं। घटना भी तब हुई जब लड़की घर से कोचिंग के लिए निकली थी। लड़की के हिंदू और लड़के के मुस्लिम होने से तनाव की भी स्थिति है। लड़के के खिलाफ बैरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार घटना 11 अक्टूबर को बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। किशोरी अपने गांव से कोचिंग पढ़ने जा रही थी, तभी पास के गांव के किशोर ने उसका कथित तौर पर अपहरण कर लिया। बैरिया के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि किशोरी की दादी ने इस मामले में तहरीर दी, जिसके आधार पर रविवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत आरोपी किशोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- UP में हर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.