मैनपुरी, जनवरी 13 -- बिछवां थाना क्षेत्र के ग्राम सुरजनपुर में पट्टे पर मिली जमीन पर पीड़ित ने कब्जा किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने लेखपाल पर भी आरोप लगाया कि लेखपाल की मिलीभगत से आरोपी उसके पट्टे की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। पीड़ित ने एसडीएम भोगांव से शिकायत की तो एसडीएम ने मामले में राजस्व निरीक्षक और एसएचओ बिछवां को जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। ग्राम सुरजनपुर निवासी रविंद्र कृष्ण शर्मा पुत्र गांधी प्रसाद शर्मा ने एसडीएम को शिकायती पत्र दिया। बताया कि वर्ष 2009 में उसे पट्टा मिला था। जिस पर नौरंग सिंह यादव, रविंद्र कुमार यादव, बबलू यादव, बंटू यादव गुंडागर्दी के बल पर कब्जा कर रहे हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि लेखपाल अनुराग गिहार ने बिना किसी नापजोख और बिना किसी आदेश के जमीन पर कब्जा कराया है। लेखपाल पर धमकी देने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.