दुमका, अक्टूबर 9 -- दुमका, प्रतिनिधि। 16 वर्षीय युवक दुमका शहर के पुराना दुमका केवट पाड़ा मुहल्ले से लापता है। इस संबंध में किशोर की मां ने नगर थाना में बेटे के लापता होने की सनहा दर्ज करायी है। किशोर भोला मल्लाह विश्वर मल्लाह का पुत्र है। उसकी मां का कहना है कि 1 अक्तूबर से वह घर से निकला और लापता हो गया है। उसकी काफी खोजबीन की गई, पर पता नहीं चल पाया है। उसकी मां ने बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.