जमुई, अप्रैल 19 -- सिकंदरा। निज प्रतिनिधि लछुआड़ थाना क्षेत्र के कुंडघाट डैम में बुधवार की शाम डूबे 16 वर्षीय किशोर अकरम खान का शव घटना के 40 घंटे बाद शुक्रवार को पानी में उपलाता हुआ मिला। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने शव को मोटरबोट के सहारे डैम से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार सिकंदरा थाना क्षेत्र के नवाब टोली निवासी गुलजार खान का पुत्र अकरम खान बुधवार की शाम अपने कुुुछ दोस्तों के साथ कुंडघाट डैम के किनारे घूमने गया था। इस दौरान अकरम डैम में स्नान के लिए कूद पड़ा। हालांकि वर्तमान समय में डैम में पानी कम है, लेकिन जिस स्थान पर उसने छलांग लगाई, वहां की गहराई करीब 10 फीट से अधिक बताई जा रही है। डुबकी लगाने के बाद वह पानी की गहराई में फंस गया और सांस फूलने के कारण वह डूब गया। घटना के तुरंत बाद उसके साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.