मधुबनी, फरवरी 12 -- झंझारपुर। झंझारपुर स्टेशन के पूरव अंडरपास के पास कैथिनिया गुमटी के समीप रेलवे की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को लेकर रेल प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। पूर्व मध्य रेलवे के झंझारपुर स्थित आईओडब्ल्यू कार्यालय द्वारा इस मामले में 16 स्थानीय लोगों को नोटिस निर्गत किया गया है। विभाग के अनुसार, करीब 30 धुर रेलवे की भूमि को अतिक्रमित पाया गया है, जिसे खाली करने के लिए महज दो दिनों का समय दिया गया है। रेलवे द्वारा जारी नोटिस की जद में जना नंद ठाकुर, धनेश्वर कामत, भोगी कामत, मुनेश्वर कामत, भगीरथ ठाकुर, उदय कांत ठाकुर, शंकर झा, झोटन कामत, बिनोद ठाकुर, विद्या नंद झा, सुफल कांत झा, श्रवण कुमार ठाकुर, सुरेंद्र झा, शिव शंकर पासवान, गोविंद ठाकुर एवं श्यामा नंद ठाकुर शामिल हैं। रेलवे का स्पष्ट कहना है कि निर्धारित समय सीमा के भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.