प्रयागराज, फरवरी 11 -- माघ मेला 2026 का आखिरी स्नान पर्व 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के साथ पूरा होगा। इस स्नान पर्व पर लगभग 16 लाख श्रद्धालुओं के स्नान का अनुमान है। बुधवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और मेलाधिकारी ऋषिराज ने एनआईसी में बैठककर अफसरों को इस स्नान पर्व की तैयारियों में पूरी ताकत लगाने के निर्देश दिए। वर्ष 2024 की महाशिवरात्रि पर नौ लाख 70 हजार श्रद्धालुओं ने स्नान किया था। मेलाधिकारी ने डीएम को बताया कि इस बार लगभग 16 लाख श्रद्धालुओं के स्नान का अनुमान है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने शिवालयों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करने के निर्देश दिए। बताया गया कि मेला क्षेत्र के जो प्रमुख शिवालय हैं, जिसमें नागवासुकि मंदिर, दशाश्वमेध मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, सोमेश्वर महादेव मंदिर और गंगोली शिवाला मंदिर में अतिरिक्त सुरक्षा के लिए पुलिस...