सासाराम, फरवरी 20 -- सासाराम, नगर संवाददाता। एसपी जैन कॉलेज में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय एकीकरण शिविर के पांचवें दिन शुक्रवार को अनुशासन, ऐतिहासिक बोध और सांस्कृतिक समन्वय का अनूठा संगम देखने को मिला। दिन की शुरुआत सुबह 5:30 बजे भव्य पदयात्रा के साथ हुई। जिसमें सभी स्वयंसेवक कॉलेज परिसर से ऐतिहासिक शेरशाह सूरी के मकबरे तक गए। इस यात्रा के दौरान स्वयंसेवकों ने न केवल शारीरिक स्फूर्ति का परिचय दिया बल्कि सासाराम की इस ऐतिहासिक धरोहर की वास्तुकला और उसके गौरवशाली इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.