बदायूं, मार्च 16 -- भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति एवं ब्राह्मण समाज संगठनों की एक आवश्यक बैठक भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला में हुई। जिसमें होली मिलन समारोह को लेकर रुपरेखा तैयार की गई। समिति के महामंत्री अजय मिश्र एवं मंडल महामंत्री आयुष भारद्वाज ने बताया कि 19 मार्च को शाम पांच से समिति द्वारा भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश मंत्री राहुल चौबे एवं संरक्षक राम बहादुर पांडेय ने समाज के सभी बंधुओं से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। बैठक में अश्वनी भारद्धाज, कौशलानंद पांडेय, नत्थू लाल पाराशरी, द्विजेंद्र नाथ उपाध्याय, अमित पाठक, संजीव शर्मा, विपिन शर्मा, सुमित मिश्रा व विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.