मधुबनी, मार्च 9 -- मधुबनी। उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम दरभंगा द्वारा विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, मधुबनी के सभागार में शुक्रवार को उपभोक्ताओं के शिकायतों का निवारण करने को कैंप का आयोजन किया गया। कैंप की अध्यक्षता बिनोद कुमार ने किया। उनके साथ द्वितीय सदस्य मनोज कुमार लाल और कार्यपालक सहायक टिंकू कुमार थे। कैंप में विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल मधुबनी के विभिन्न क्षेत्रों से बिल सुधार एवं अन्य शिकायतों के कुल 16 आवेदन प्राप्त हुआ। जिसमें उक्त सभी आवेदनों का उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम दरभंगा के निर्देश पर सहायक विद्युत अभियंता, मधुबनी सुधांशु कुमार द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए निष्पादित किया गया। साथ ही विपत्र सुधारोपरांत 1, 12, 500 रुपये लगभग राजस्व की प्राप्ति हुई। मौके पर एसडीओ रेवेन्यू देवांगना सहित कई लोग थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...