कौशाम्बी, अप्रैल 23 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कौशांबी में मंगलवार को नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विकास खंड सरसंवा, मंझनपुर से आई 16 महिलाओं का चेकअप करने के साथ-साथ कुशल चिकित्सकों द्वारा नसबंदी की गई। सीएचसी कौशाम्बी में प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को नसबंदी शिविर का आयोजन किया जाता है। मंगलवार को आयोजित नसबंदी शिविर में ब्लॉक क्षेत्र कौशाम्बी समेत सरसवां व मंझनपुर की कुल 16 महिलाएं नशबंदी कराने के लिए पहुंची। चिकित्सकों द्वारा उनका चेकअप करने के बाद नसबंदी की गई। इसके बाद सभी महिलाओं को आवश्यक दवाएं, रहन-सहन व खान-पान की सलाह देते हुए एम्बुलेंस के माध्यम से उन्हें घर तक भेजवाया गया। नसबंदी शिविर में चार लाभार्थी मंझनपुर, पांच सरसवा व सात कौशांबी ब्लॉक क्षेत्र के रहे। ऑपरेशन शिविर में डॉ. तेज प्रताप सर्जन,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.