हरिद्वार, जून 12 -- भाकियू टिकैत के किसान महाकुंभ की शुरुआत 16 जून से होगी। इसमें यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी आएंगे। गुरुवार को यूनियन के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि रोड़ीबेलवाला मैदान में 16, 17 और 18 जून को देशभर के किसान एकत्रित होंगे। संगठन की ओर से उनके ठहरने और खाने पीने की व्यवस्था की जाएगी। किसान महाकुंभ के दौरान किसानों की ऋण माफी, गन्ना मूल्य, खाद और बीज के दाम और बिजली माफी जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के राज में किसान परेशान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.