नई दिल्ली, जनवरी 20 -- अगर आप आगामी दिनों में दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ने जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे के तीसरे रनवे यानी 11R/29L को 16 फरवरी से बंद कर दिया जाएगा। इसे अगले 5 महीने के लिए बंद रखा जाएगा और जुलाई माह में डीजीसीए की मंजूरी के बाद ही दोबारा खोला जाएगा।उड़ानों पर नहीं होगा असर एयरपोर्ट का संचालन करने वाले समूह डायल (DIAL) ने बताया कि 16 फरवरी से रनवे 11R/29L, जिसे आमतौर पर तीसरे रनवे के नाम से जाना जाता है, को मरम्मत और अपग्रेड के लिए बंद कर दिया जाएगा। खास बात यह है कि रनवे ऐसे समय में बंद हो रहा है जब गर्मियों की छुट्टियों की वजह से यात्रियों की भारी भीड़ रहती है। डायल का कहना है कि रनवे बंद होने से उड़ानों पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। एक अधिकारी के अनुसार, एयरपोर्ट से रोज...