हरिद्वार, फरवरी 10 -- 16 फरवरी तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंडल अध्यक्षों के नामों पर विचार के बाद हाईकमान को भेज दिए जाएंगे। 20 फरवरी तक नए मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति संभावित है। 28 फरवरी तक जिलाध्यक्ष की नियुक्ति भी हो सकती है। सोमवार को संगठन चुनाव को लेकर भाजपा के जिला कार्यालय में बैठक संपन्न हुई। इसमें जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने मंडल अध्यक्षों के चयन के लिए योजना बनाई गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि संगठनात्मक चुनाव के क्रम में यथाशीघ्र मंडल अध्यक्षों का जिले में चुनाव संपन्न किया जाना है। इसके लिए पार्टी के संविधान एवं प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देशों का अनुपालन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.