रिषिकेष, फरवरी 13 -- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनहित के मुद्दों पर सरकार को पूरी तरह से विफल होने का आरोप लगाया। इसके विरोध में कांग्रेस 16 फरवरी को देहरादून में लोकभवन का घेराव करेगी। कांग्रेसियों ने इसके लिए कमर भी कस ली है। शुक्रवार को छिद्दरवाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि प्रदेश में बढ़ती बेरोज़गारी, भर्ती घोटालों और जनसमस्याओं की अनदेखी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी जनआवाज को बुलंद करने जा रही है। कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि 16 फरवरी को लोकभवन घेराव होना है, यह कार्यक्रम नहीं बल्कि युवाओं, बेरोज़गारों और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई है, जिसमें क्षेत्र से भारी संख्या में कार्यकर्ता देहरादून पहुंचेंगे। प्रधान गोकुल रमोला ने कहा कि सरकार जनहित के मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हु...