देहरादून, फरवरी 2 -- विकासनगर। प्रदेश सरकार के खिलाफ 16 फरवरी को कांग्रेस के राजभवन कूच को लेकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मंत्री नव प्रभात, प्रदेश कोषाध्यक्ष आर्यन शर्मा ने विकासनगर में पत्रकार वार्ता की। कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया। कहा कि प्रदेश में भू माफिया, खनन माफिया और शराब माफिया का सरकार पर नियंत्रण है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि महिला अपराधों में भाजपा नेता संलिप्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...