नोएडा, फरवरी 12 -- रबूपुरा। गांव म्याना में गुरुवार को कृष्ण पंडित के नेतृत्व में किसान एकता संघ के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। इसकी अध्यक्षता रामवतार त्यागी और संचालन प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने कहा कि ग्रामीणों और किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए संगठन 16 फरवरी को महापंचायत होगी। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को इसमें पहुंचने का आह्वान भी किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...