हाजीपुर, दिसम्बर 15 -- हाजीपुर। निज संवाददाता आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की गुणवत्ता की जांच को लेकर जिलाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश पर सोमवार को जिला स्तरीय,अनुमंडल स्तरीय व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी की टीम ने जिले से आवंटित ग्राम पंचायत अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच की गयी। जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार जिले के सभी 16 प्रखंडों के 75 पंचायत अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी प्रखंडों के आंगनबाड़ी केंद्रों की सघन जांच का काम जारी रहेगा। इस निरीक्षण अभियान में 75अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मालूम हो कि समाज कल्याण विभाग के निर्देशानुसार सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर टेक होम राशन का वितरण निर्धारित था। भारत सरकार द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुसार दिनांक 01.07.2025 से टेक होम राशन का वितरण केवल ...