महाराजगंज, फरवरी 1 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परिषदीय विद्यालयों पर तैनाती के लिए दूसरे दिन भी अनुदेशक पद के लिए अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हुई। काउंसिलिंग समिति के सीडीओ महेन्द्र कुमार सिंह व बीएसए रिद्धी पांडेय,आईटीआई प्रधानाचार्य,डायट प्राचार्य की मौजूदगी में अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हुई। इसमें काउंसिलिंग दो ट्रेड में कराया गया। ऊर्जा एवं पर्यावरण तथा इंजीनियरिंग के लिए हुए 16 पद रिक्त थे। जिसके सापेक्ष 384 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। काउंसिलिंग के दौरान केवल 48 अभ्यर्थी ही काउंसिलिंग कराए। काउंसिलिंग टीम ने अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों व अन्य दस्तावेजोंे की जांच की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...