भागलपुर, नवम्बर 13 -- भागलपुर। 14 नवंबर को मतगणना की तारीख निर्धारित है। इसलिए विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आदर्श आचार संहिता 16 नवंबर तक रहेगा। जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी नागेंद्र कुमार गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि आदर्श आचार संहिता के सभी प्रावधान 16 नवंबर तक यथावत लागू रहेंगे। आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में सख़्ती से कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...