प्रयागराज, जुलाई 2 -- प्रयागराज। चौतरफा बारिश का असर प्रयागराज में दिखाई दे रहा है। यहां गंगा और यमुना में वृद्धि किसी को भी हैरान कर रही है। जून महीने में गंगा-यमुना में कुछ इंच जलस्तर बढ़ता रहा। इस साल तो बिल्कुल अलग हो रहा है। 16 दिन में गंगा का जलस्तर 4.05 मीटर बढ़ा है। जबकि यमुना में 3.88 मीटर वृद्धि हुई। 15 जून को छतनाग में गंगा का जलस्तर 70.86 मीटर था, जो 30 जून को 74.91 मीटर पर पहुंच गया। नैनी में 15 जून को यमुना का जलस्तर 71.72 मीटर था। 30 जून को 75.60 मीटर पर यमुना का जलस्तर पहुंच गया। इस अवधि में फाफामऊ में गंगा का जलस्तर सिर्फ 78 सेमी बढ़ा। 16 दिन के आंकड़ों पर गौर करें तो गंगा में बारिश का पानी बहुत कम आ रहा है। इसलिए फाफामऊ में गंगा में अधिक वृद्धि नहीं हुई। सिंचाई विभाग के इंजीनियरों का कहना है कि मध्यप्रदेश के पहाड़ी क्षेत...